Monday, 8 October 2018

प्लॉट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए हो सकता है फायदेमंद



प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने का प्लान तो बना रहे हैं लेकिन करें कहां यह क्लियर नहीं हो पा रहा है. शहरों में घरों की बढ़ती कीमत के चलते लोग इन्वेस्टमेंट के बारे में कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं. लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वे अपनी मेहनत की पूंजी फ्लैट में लगाएं या हॉलिडे होम, सेकंड होम अथवा शहर से दूर ओपन प्लॉट में.
वैसे इस मामले में सबकी राय अलग-अलग है. फिर भी, फ्लैट्स के रेट्स को देखते हुए अधिक मुनाफा कमाने के लिए शहर में लग्जरी फ्लैट खरीदने से अच्छा है कि ओपन प्लॉट में इन्वेस्ट किया जाए. ओपन प्लॉट में सही तरीके से सही जगह में इन्वेस्टमेंट किया गया तो भविष्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

शहर से दूर प्लॉट खरीदना लाभदायक

शहर से दूर प्लॉट खरीदना शहर में फ्लैट खरीदने से सस्ता होता है और कम इन्वेस्टमेंट में कुछ अरसे बाद अधिक लाभ मिल सकता है. शहर में पाश एरिया में लग्जरी फ्लैट का भाव आसमान छू रहा है, जिससे लोग छोटे घर लेने पर मजबूर हैं. इन्वेस्टर अपने भविष्य की योजना को ध्यान में रखते अपने हिसाब से प्लॉट खरीद सकता है और भविष्य में अपनी इच्छा के अनुरूप उस पर बंगला बना सकता है. प्लॉट पर घर बनाएं या न बनाएं इन्वेस्टर को दोनों तरीके से बेचने पर फायदा ज्यादा होगा.

बेहतर रिटर्न के लिए प्लॉट में करें निवेश

रि‍यल एस्‍टेट में नि‍वेश की बात जेहन में आते ही कॉमर्शियल प्रॉपर्टी या फ्लैट में निवेश के ऑप्‍शन ही दिमाग में आते हैं. अधिकांश नि‍वेशक इन्‍हीं दो माध्‍यमों से प्रॉपर्टी में नि‍वेश करते हैं, लेकि‍न इनके अलावा भी एक तरीका है जिसमें नि‍वेश कर इन दोनों माध्‍यमों से बेहतर रि‍टर्न हासि‍ल कि‍या जा सकता है. वह है प्‍लॉट या जमीन के टुकड़े में निवेश, लेकि‍न प्‍लॉट्स में नि‍वेश करने से पहले कुछ बातों की जानकारी होनी चाहि‍ए, जिनकी मदद से आपका नि‍वेश न केवल सुरक्षित होगा, बल्कि फायदेमंद भी साबित होगा.

छोटे प्लॉट्स में निवेश ज्यादा फायदेमंद

आबादी बढ़ने के कारण जमीन की उपलब्‍धता में कमी आई है। कुछ सालों पहले तक जमीन की कीमत कम होती थी, ऐसे में काफी सारे लोग बड़े आकार के प्‍लाट में निवेश कर लेते थे. लेकिन बदलती परिस्थितियों में अब बड़ी संख्या में छोटे प्‍लॉट मि‍ल रहे हैं, लेकि‍न, इससे निवेश से तरीका नहीं बदला है. छोटे प्लॉट्स में निवेश की अच्छी बात यह है कि इसकी खरीद-बिक्री आसानी से हो जाती है.

इन बातों का रखें ध्यान
  • प्लॉट से संबंधित जरूरी बातों का पहले ही पता कर लें.
  • प्‍लॉट में नि‍वेश से पहले उस एरि‍या के बारे में जानकारियां हासिल करें जहां आप कोई प्‍लॉट खरीदना चाहते हैं. प्‍लॉट की फ्यूचर वैल्‍यू का सीधा संबंध उस एरि‍या के ग्रोथ पर निर्भर करता है. उस एरि‍या का वि‍कास जि‍तनी तेजी से होगा, आपका निवेश भी उसी दर से बढ़ेगा.
  • प्लॉट में नि‍वेश का मूल मंत्र है बेहतर लोकेशन वाले स्थान का चयन. बेहतरीन लोकेशन ही आपके निवेश पर मिलने वाला संभावित रि‍टर्न तय करता है. आप देखें कि वहां से अन्य स्थानों की कनेक्‍टि‍वटी कैसी है. बाजार से और अन्य जरूरी जगहों से उसकी दूरी कितनी है.
  • आप जि‍स प्‍लॉट को ले रहे हैं, उसकी मुख्य सड़क से दूरी कि‍तनी है. इसके अलावा यह भी देखें कि आने वाले समय में उस क्षेत्र की वि‍कास की क्‍या योजना है. ध्यान रखें, यदि प्लॉट किसी रेलवे स्‍टेशन, एयरपोर्ट, ऐति‍हासि‍क स्‍थल, मुख्‍य बाजार या इंस्‍टीट्यूशनल एरि‍या आदि के आसपास है, तो उसकी कीमत में बढ़ोतरी की दर काफी तेज होती है.



No comments:

Post a Comment